फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नग्न साइकिल सवारों से थमा शहर

Mon, 10 Jun 2013 12:49 PM IST
मेक्सिको सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी की सड़कों पर हजारों नग्न साइकिल सवार उतर आए। ये साइकिल सवार ‘वर्ल्ड नेकेड बाइक राइड’ के प्रतीक के तौर पर सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन


इस आयोजन का मकसद लोगों में यह जागरुकता बढ़ाना था कि कसरत के लिए साइकिल की सवारी बेहद अहम है और यह डीजल और पेट्रोल के इस्तेमाल को कम करने का भी बेहतर तरीका है। इसके अलावा साइकिल की सवारी से सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा।

आयोजकों का कहना है कि नग्न अवस्था में साइकल सवारी से दर्शाया जा रहा है कि मानव शरीर बेहद नाज़ुक है नाजुक है इसलिए ड्राइवरों को शहर की व्यस्त सड़कों पर ज्यादा सावधान होने की जरूरत है।
विज्ञापन


यह मुहिम नौ साल पहले कनाडा में शुरू हुई और इसका आयोजन हर साल दुनिया के विभिन्न शहरों में कराया जाता है।

नग्न साइकल सवारों की रैली से मेक्सिको सिटी का यातायात थम सा गया और इन साइकिल सवारों को देखने वाले हैरत से भरे नजर आए। लोगों ने इन नग्न और अर्धनग्न साइकिल सवारों की तस्वीरें भी लीं।

साइकल सवारों की यह रैली जोकालो स्क्वेयर में ख़त्म हुआ।

पर्यावरण संदेश

संवाददाताओं का कहना है कि भले ही शहर में पर्यावरण और साइकिल के अनुकूल नीतियां पेश की गई हैं लेकिन लाखों वाहनों की वजह से हर रोज सड़क पर जाम लगता है। ऐसे में साइकिल की सवारी एक गंभीर चुनौती बन जाती है।
विज्ञापन


एक साइकिल सवार मिला कहती हैं कि दमदार तरीके से संदेश पहुंचाने के लिए कपड़े उतारना ही सबसे बेहतर तरीका था।

वह कहती हैं, “मेक्सिको में साइकिल सवारी एक भयानक अनुभव है। यह कुछ ऐसा है मानो आपका कोई अस्तित्व ही न हो और आप बस एक प्रेत हों।”

उनकी साथी साइकिल सवार योवाना फ्लॉयड का कहना है, “हम रोज़ डर-डरकर बाहर जाते हैं और हमें यह भी मालूम नहीं होता कि हम वापस अपने घर आएंगे या नहीं।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें