फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार: अगस्त 2017 तक रोहिंग्या हमलों में मारे गए 163 लोग, 91 लोग लापता

Thu, 28 Sep 2017 08:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
म्यांमार सरकार ने रोहिंग्या हमले में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की संख्या का खुलासा किया है। सरकार के अाधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पिछले साल रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुस्लिमों के हमलों में 163 लोगों की मौत हो गई और 91 लोग लापता हो गये।
विज्ञापन


पढ़ें: समुद्र के रास्ते भारत में घुसपैठ को तैयार रोहिंग्या, आतंकी संगठन कर रहे जिहादी बनाने की साजिश

म्यांमार सरकार का यह बयान म्यांमार में हिंदुओं के 45 शव मिलने के बाद आया है। सरकार ने इसके लिए मुस्लिम विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। सरकार की सूचना कमेटी ने अपने फेसबुक पेज पर जारी बयान में कहा कि अक्टूबर 2016 से अगस्त 2017 तक हमले में 79 लोगों को मारा गया और 37 लोग लापता हो गए। 

घटना में प्रभावित होने वाले लोगों में स्थानीय नागरिक, सरकारी कर्मचारी और सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं। वहीं 25 अगस्त के बाद से 84 लोग मारे गए और 54 लोग लापता हो गए। ये लोग अराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी के द्वारा 30 पुलिस पोस्ट पर हमले में मारे गये।
विज्ञापन


पढ़ें:  UN ने जारी की रिपोर्ट, बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या पहुंची 3 लाख

सरकार ने पहले कहा था कि 25 अगस्त से 400 आतंकवादी मारे गए। आपको बता दें कि म्यांमार सरकार ने सोमवार को बताया था कि 45 हिंदुओं के शवों को कब्र से बरामद किया है जिन्हें आतंकियों के द्वारा मारा गया था। लोकल सूत्रों के मुताबिक 100 से ज्यादा हिंदू रोहिंग्या हमले के बाद से लापता हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें