फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील: कैमरे में रिकॉर्ड हुई हत्या

Tue, 02 Apr 2013 06:59 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राज़ील में एक टीवी चैनल पर दो युवकों को गोली मारे जाने की तस्वीर दिखाए जाने के बाद आठ पुलिस अधिकारियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि ये घटना 16 मार्च को साओ पावलो के पास एक इलाक़े ब्रास में हुई। ये इलाक़ा ड्रग तस्करी के लिए कुख्यात है।

सिक्यूरिटी कैमरा की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दो हथियारबंद लोग इन युवकों को काफ़ी नज़दीक से गोली मार रहे हैं। पास ही एक पुलिस की कार भी दिख रही है।

अभियोजकों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने न तो हिंसा रोकने की कोशिश की और न ही हत्यारों को पकड़ने की।

साओ पावलो के नरसंहार मामलों से जुड़े विभाग की निदेशक एलिज़ाबेथ साटो ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज चकित करने वाला है। ये दिखाता है कि कार में मौजूद पुलिसकर्मी कम से कम अपने कर्तव्यों में चूक के दोषी हैं।"
विज्ञापन


आरोप
ब्राज़ील के सबसे बड़े शहर साओ पावलो में ये आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं कि बदमाश पुलिस अधिकारी आपराधिक गैंग्स के ख़िलाफ़ बदले की कार्रवाई के तहत हत्याओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


लेकिन इन हमलों में अक्सर आम लोगों की जान चली जाती है। सीसीटीवी पर रिकॉर्ड की गई तस्वीरों को रविवार की रात ग्लोबो टीवी के कार्यक्रम 'फैन्टास्टिको' में दिखाया गया।

एलिज़ाबेथ साटो का कहना है कि एक युवक उस समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, जब दो हत्यारे उसके पास पहुंचे।

जिस व्यक्ति से वो युवक फोन पर बात कर रहा था, उन्होंने सुना कि हत्यारे चिल्ला कर ये कह रहे थे कि वे पुलिसवाले हैं और वे अपना हाथ उठा लें।

मारे गए एक 14 वर्षीय युवक पिउई के परिजनों से इससे इनकार किया है कि पिऊई किसी तरह ड्रग्स के मामलों से जुड़ा हुआ था।

इस युवक को छह गोलियां मारी गई। दूसरा युवक 18 वर्ष का था और उसे 12 गोलियां मारी गईं। पुलिस ने मारे गए दूसरे युवक का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

तीसरा युवक मौक़े से भागने में कामयाब रहा। पुलिस इस युवक की तलाश कर रही है। जांच जारी रहने तक ये सभी आठ पुलिस अधिकारी हिरासत में रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें