फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम मंदिर के पुजारी की गला रेत कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्याओं का सिलसिला जारी है। दिल दहला देने वाली घटना में रविवार को सरेआम एक मंदिर के पुजारी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मंदिर पर हमले में दो श्रद्धालु भी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उत्तरी पंचगढ़ जिले के एक मंदिर परिसर में 50 साल के जनेश्वर राय पर हमला हुआ, जिसमें दो हिंदू श्रद्धालु भी घायल हो गए। माना जाता है कि बंदूकों से लैस तीन हमलावर थे जो बाइक पर सवार होकर आए थे। हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

बांग्लादेश के एक टीवी चैनल ने पास के एक जिले के श्रद्धालु का हवाला देते हुए बताया कि पहले तो हमलावरों ने संत औग्रियो मंदिर पर पथराव किया, जिस वजह से राय बाहर निकल आए। तभी हत्यारों ने तब उन पर हमला बोल दिया और गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

हमलावरों का कोई सुराग नहीं

पंचगढ़ पुलिस प्रमुख गियासुद्दीन अहमद ने घटनास्थल पर बताया कि वहां से फरार होने से पहले हत्यारों ने पकड़े जाने से बचने के लिए गोलियां चलाईं और देसी बम भी फेंके। पुजारी को बचाने आया पड़ोस का एक व्यक्ति इसमें घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान या हत्या के पीछे का मकसद साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि हमलावर प्रतिबंधित आतंकी गुट जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के सदस्य हो सकते हैं, जिनका पहले भी कई हमलों में हाथ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें