न्यूजीलैंड में पहुंचने वाले सबसे ज्यादा प्रवासी भारत से हैं। इनमें भी छात्रों की संख्या अधिक है। पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा भारतीय यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल मई तक यहां पहुंचने वाले भारतीयों की संख्या दुगुनी हुई है। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड को छोड़कर जाने वालों की संख्या में 10 फीसदी की कमी आई है।