फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात कराने वाले जहाज को रोका गया

Fri, 05 Oct 2012 07:21 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
नीदरलैंड में महिलाओं के एक संगठन के उस जहाज को मोरक्को के स्मिर बंदरगाह पर रोक लिया गया है जो कि दूर-दराज के इलाकों मे ले जाकर महिलाओं का गर्भपात कराता है। वूमन ऑन वेव्स नाम का ये संगठन नीदरलैंड के बाहर ऐसे देशों में गर्भपात की सेवा देता है और गर्भनिरोध के तरीके बताता है जहाँ गर्भपात की अनुमति नहीं है। इस संगठन की प्रमुख रेबेगा गोम्पर्ट्स ने बीबीसी को बताया कि उन्हें इस कार्रवाई पर बेहद आश्चर्य हुआ है। उनका कहना था कि पूरे बंदरगाह को बंद कर दिया गया था और किसी को भी वहां प्रवेश करने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन


वुमेन ऑन वेव्स के मुताबिक उन्हें मोरक्को के एक युवा समूह ने आमंत्रित किया था जो कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हिमायती है।

गर्भपात
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहाँ गर्भपात करवाना अवैध माना जाता है, लेकिन नीदरलैंड में महिलाओं का एक संगठन ऐसा भी है जिनके विशेष जहाज इन देशों में जाकर गर्भपात की सेवा मुहैया करवाते हैं। मोरक्को में भी ऐसा ही एक जहाज़ आ रहा था और ये पहली बार था जब ये जहाज किसी मुस्लिम देश में गर्भपात की सेवाएं देने जा रहा था। मोरक्को में गर्भपात करवाना तब तक अवैध है जब तक कि माँ की जान को खतरा न हो। पिछले 11 सालों में वूमन ऑन वेव्स के जहाज आयरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, स्पेन जैसे कई देशों में गए हैं और उन्हें वहाँ कई लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा है।

गर्भपात के असुरक्षित तरीके
जहाज के रवाना होने से पहले वुमेन ऑन वेव्स संगठन की संस्थापक रेबेका गॉम्पर्ट्स ने एएफपी को फोन पर बताया, “जहाज़ मोरक्को जा रहा है। हम इसके पहुँचने का समय और जगह नहीं बता सकते। हमें उम्मीद है कि ये जहाज़ वहाँ एक हफ्ते तक रहेगा।”
विज्ञापन


आमतौर पर कई देशों में अवैध गर्भपात घर में ही किया जाता है जो खतरनाक हो सकता है। संगठन ने बताया कि मोरक्को सरकार के आँकड़ों के मुताबिक वहाँ हर रोज़ 600 से 800 महिलाओं का गर्भपात होता है। रेबेका गॉम्पर्ट्स का कहना है कि सिर्फ़ 200 गर्भपात ही सही तरीके से हो पाते हैं।

डच संगठन वूमन ऑन वेव्स (डब्ल्यूओओडब्ल्यूओ) के मुताबिक उसे मोरक्को की स्थानीय युवा संस्था ‘द ऑलटरनेटिव मूवमेंट फॉर इंडिविजुअल लिबर्टिस’ ने बुलाया था। माली की एक वेबसाइट के मुताबिक अपने मोरक्को दौरे के दौरान डब्ल्यूओओडब्ल्यूओ संगठन कोई गर्भपात नहीं करेगा लेकिन वो गर्भपात के सुरक्षित तरीकों के बारे में बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें