फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया: कोबानी में '500' से ज्यादा मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरिया के शहर कोबानी पर कब्जे के लिए कुर्दी लडा़कों और इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों के बीच लडा़ई में पिछले एक महीने में कम से कम 553 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन स्थित सीरियाई विपक्षी गुट, 'द सीरियन ऑब्जरवेट्री फॉर ह्मयून राइट्स' के मुताबिक मारे गए लोगों में 298 आईएस लडा़के शामिल हैं।

तुर्की की सीमा से लगे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस शहर पर कब्जे के लिए आईएस और कुर्दी लडा़कों के बीच लडाई जारी है।

अमरीकी विमानों ने शहर में आईएस के ठिकानों पर बमबारी की है। लेकिन कुर्दों का कहना है कि जमीनी लडा़ई में आईएस उन पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

आईएस ठिकानों पर अमेरिकी बमबारी

कोबानी की रक्षा कर रहे कुर्दी लडा़कों ने अमरीकी हवाई हमलों की मदद से आगे बढ़ रहे इस्लामिक स्टेट के लडाकों को रोक दिया है।

शहर पर आईएस के तड़के हुए हमले को कुर्दी लडा़कों ने नाकाम कर दिया और उनका अब भी शहर पर नियंत्रण बरकरार है।

अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुताबिक अमरीकी विमान कोबानी के उत्तर और दक्षिण में आईएस ठिकानों पर शुक्रवार से बमबारी कर रहे हैं।

सीरिया-तुर्की सीमा पर मौजूद बीबीसी संवाददाता क्वेन्टिन सॉमरविल ने ट्वीट किया है कि शनिवार को कोबानी में जारी लडा़ई की वजह से हवाई हमले करना और मुश्किल हो गया था लेकिन असंभव नहीं।

माना जा रहा है कि अब भी कोबानी में सैकडों नागरिक फंसे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें