फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने देखा रियाद का ऐतिहासिक मसमक किला 

Sun, 03 Apr 2016 07:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • तेल क्षेत्र में निवेश और साझा सहयोग
  • भारत की मजबूती ने जगाई दुनिया में उम्मीद
विज्ञापन
1 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सऊदी अरब के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रियाद के ऐतिहासिक मसमक किले का दौरा किया। मसमक किले का निर्माण करीब 1865 में रियाद के प्रिंस अब्दुलरहमान इब्न सुलेमान इब्न दबान ने ईंटों और गारे से कराया था।
विज्ञापन

ऐतिहासिक मसमक किले में मोदी

2 of 8
पीएम
यह किला 14 जनवरी 1902 में सऊदी अरब की सत्ता पर अल सऊद शाही वंशज के दोबारा से काबिज होने का प्रतीक है। 
विज्ञापन

ऐतिहासिक मसमक किले में मोदी

3 of 8
पीएम मसमक ‌क‌िले में
अल सऊद शाही वंशज पिछले एक सदी से ज्यादा समय से सऊदी अरब की सत्ता पर काबिज है। मसमक का किला प्राचीन शहर रियाद का वाणिज्यिक केंद्र भी रहा है। 

ऐतिहासिक मसमक किले में मोदी

4 of 8
पीएम मोदी ने देखा मसमक किला
इससे पहले मोदी वाशिंगटन से शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे। खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे मोदी का रियाद के गवर्नर प्रिंस फैजल बिन बंदार बिन अब्दुल अजीज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 
विज्ञापन

ऐतिहासिक मसमक किले में मोदी

5 of 8
सऊदी अरब के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
फैजल सऊदी शाही परिवार के सदस्य हैं। मोदी को हवाई अड्डे से सीधे शहर के मध्य में बने किंग सऊद गेस्ट पैलेस में ले जाया गया, जहां मोदी की मेजबानी सऊदी के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

ऐतिहासिक मसमक किले में मोदी

6 of 8
पीएम ‌मसमक क‌िले में
बीते सात महीनों में मोदी का खाड़ी देश का यह दूसरा दौरा है। वहीं रियाद में भारतीय लोगों के बीच मोदी ने कहा है कि मंदी के बावजूद भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। 
विज्ञापन

ऐतिहासिक मसमक किले में मोदी

7 of 8
पीएम मसमक ‌क‌िला देखते हुए
इससे दुनिया में नई उम्मीद जगी है। कुछ लोग तो भारत को चमकता सितारा भी कह रहे हैं।अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पहले हमें
‘कई देशों में से एक’ माना जाता था, मगर अब हमें ‘बेहद अहम देश’ माना जाता है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक मसमक किले में मोदी

8 of 8
पीएम भेंट लेते हुए
पीएम ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर मंदी के बावजूद भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। आज भारत आर्थिक रूप से विकास कर रहा है और दुनिया हमारी तरफ देख रही है।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें