फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पोस्ट को लेकर बांग्लादेश में हिंदुओं के 30 घरों में लगाई आग, गोलीबारी में 1 की मौत

Sun, 12 Nov 2017 06:19 AM IST
एजेंसी, ढाका
विज्ञापन
अपमानजनक फेसबुक पोस्ट ( प्रतीकात्मक फाइल फोटो) - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बांग्लादेश में एक अपमानजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर फैली अफवाह से गुस्साए प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने हिंदुओं के कम से कम 30 घरों को आग के हवाले कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। ढाका से 300 किमी दूर रंगपुर जिले के ठाकुरपाड़ा में शुक्रवार को यह घटना हुई।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों के अनुसार ठाकुरपाड़ा के एक हिंदू युवक ने फेसबुक पर बहुसंख्यक समुदाय के खिलाफ एक अपमानजनक पोस्ट किया था। इस पोस्ट के बारे में अफवाह फैलते ही आसपास के आधा दर्जन गांवों से आए लगभग 20 हजार प्रदर्शनकारियों ने हिंदुओं के घरों को घेर लिया। इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंचती कई घरों को में लूटपाट की गई और उसके बाद उनमें आग लगा दी गई।

पढ़ें- भारत-बांग्लादेश संयुक्त युद्धाभ्यास की शुरुआत, मिलकर करेंगे आतंकियों का खात्मा

 पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पहले रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले दागे। इस कार्रवाई में पांच लोग घायल हो गए। इसके बाद भी जब भीड़ नहीं छंटी तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीडीन्यूज24 के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


हिंदुओं के घरों को निशाना बनाने से पहले भीड़ ने पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया जिसकी वजह से रंगपुर-दिनाजपुर हाईवे जाम हो गया था। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने तीन सदस्यों की जांच समिति का गठन कर दिया है जो सात दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें