फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में अचानक गायब हुई महिला, अजगर के पेट से बरामद हुआ शव

Sun, 17 Jun 2018 07:00 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
python
विज्ञापन
इंडोनेशिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला अपने खेत पर गई थी जहां से वह अचानक गायब हो गई। महिला के नहीं आने पर उसकी तलाश की गई। इस दौरान खेत से एक विशालकाय अजगर बरामद हुआ। जिसके बाद संदेह हुआ कि इस अजगर ने ही महिला को निगला है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने 23 फुट लंबे इस अजगर को मारकर उसका पेट फाड़ा तब जाकर 54 वर्षीय महिला के शव को बाहर निकाला गया। मामला इंडोनेशिया के सुलावेसी के तटवर्ती मुना द्वीप के पर्सियापन लवैला गांव का है। 

पुलिस के मुताबिक अजगर इतना विशालकाय था कि ग्रामीणों को संदेह था कि इसी ने महिला को निगला है। इसके बाद अन्य ग्रामीणों को बुलाकर अजगर का पेट फाड़ा गया और महिला का शव निकाला गया। बता दें कि इंडोनेशिया में अजगरों का मिलना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें