फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया में मिसाइल हमला, 50 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर सीरिया के कई अस्पतालों और स्कूलों में हुए मिसाइल हमलों में कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अलेप्पो और इदलिब प्रोविंस में करीब पांच अस्पतालों और दो स्कूलों में हुए इन हमलों में 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
विज्ञापन


साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।सीरिया में कार्यरत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इन हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया। वहां काम करने वाले मेडिकल चैरिटी संस्था डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (मेडिसा सां फ्रंतिए, एमएसएफ) ने आरोप लगाया कि इदलिब स्थित उसके एक फील्ड अस्पताल को जान-बूझकर निशाना बनाया गया।

तुर्की की सीमा के पास स्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले अजाज शहर में बच्चों के एक अस्पताल पर भी हमला हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हमले की आलोचना करते हुए कहा, "इस तरह के हमलों से रूस पर शक होता है। सीरिया में असद की सरकार वहां के लोगों पर जो जुल्म ढा रही है उसे रोकने में रूस की काबिलियत या नीयत पर इस तरह की घटनाएं संदेह डालती हैं।" इस बीच सीरिया में संघर्ष विराम पर बातचीत की अटकलों के बीच संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत स्टेफान डे मिस्टूरा दमिश्क पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें