फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में दो आतंकी हमलों में 26 लोगों की मौत

Tue, 31 Jul 2018 08:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अफगानिस्तान में मंगलवार को हुए दो हमलों में 26 लोगों की मौत हो गई। पहला हमला पश्चिमी अफगानिस्तान में हुआ जिसमें 11 लोग मारे गए जबकि दूसरा हमला जलालाबाद में हुआ जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट की चपेट में एक बस आ गई जिसके कारण 11 लोगों की मौत हो गई। सड़क किनारे बम विस्फोट उस समय हुआ जब बस हेरात प्रांत से राजधानी काबुल की ओर जा रही थी। 

अभी तक किसी समूह ने तत्काल बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। नांगरहार प्रांत गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोग्यानी ने कहा कि जलालाबाद में शरणार्थी और स्वदेश वापसी विभाग के परिसर को निशाना बनाया। वहां विदेशी विज्ञापन एजेंसियों के साथ बैठक हो रही थी।
विज्ञापन


आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच पांच घंटे से अधिक समय तक चले मुठभेड़ में कम से कम छह लोग मारे गए। वहीं 14 अन्य घायल हो गए। हालांकि उन्होंने पीडि़तों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जाहिर की है। पत्रकारों को भेजे गए एक व्हाट्सएप संदेश में तालिबान ने अपना हाथ होने से इनकार किया है। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें