फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

650 लोगों से भरी नाव डूबी, सैकड़ों मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
इतालवी कोस्टगार्ड के मुताबिक भूमध्यसागर में एक इतालवी द्वीप के पास करीब 650 अप्रवासियों को ले जा रही एक नाव डूब गई है।
विज्ञापन


इस हादसे में सैंकड़ों की मौत की आशंका जताई जा रही है क्योंकि केवल 28 को ही बचाया जा सका है। नाव लेम्पेदूसा द्वीप से करीब 230 किलोमीटर दूर और लीबिया के तट से 27 किलोमीटर दूर हुई थी।

इतालवी द्वीप लेम्पेदूसा के नजदीक अप्रवासियों को ले जा रही नाव के डूबने के बाद व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

20 जहाज और तीन हेलिकॉप्टर बचाव में जुटे

माल्टा के प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट ने भी इस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। इटली के 20 जहाज़ और तीन हेलिकॉप्टर, माल्टा की नौसेना और वाणिज्यिक जहाज लीबिया के नौसैनिक क्षेत्र में बचाव कार्य में लगे हैं।

इतालवी कोस्टगार्ड के एक प्रवक्ता के मुताबिक मछलियाँ पकड़ने वाली ये नाव लीबिया के तट से 27 किलोमीटर दूर थी। प्रवक्ता ने कहा, "अभी यह बचाव अभियान ही है। लेकिन बाद में हम शवों की तलाश भी की जाएगी।"

इसी सप्ताह लीबिया के नजदीक एक नाव दुर्घटना में करीब चार सौ अप्रवासी डूब गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें