फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिको में धमाका: 25 लोगों की मौत

Fri, 01 Feb 2013 03:42 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्सिको की एक सरकारी तेल कंपनी पैमेक्स के मुख्यालय पर हुए धमाके में कम से कम 25 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


इस 54 मंजिला इमारत के मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है और इस काम के लिए खोजी कुत्तों और आपात सेवाओं की मदद ली जा रही है।

पैमेक्स का कहना है कि धमाकों के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पिछले साल सितंबर में पैमेक्स के पेट्रोलियम संयंत्र में हुए धमाके में 30 लोग मारे गए थे।

मैक्सिको को आंतरिक मामलों के मंत्री मिंग्येल एंजल ओसोरियो चोंग ने पत्रकारों को बताया कि बम विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

नुक़सान
उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए है और हम इमारत के मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

बीबीसी में मैक्सिको से संवाददाता के अनुसार टेलीविजन पर जारी तस्वीरों में इस इमारत का मलबा सड़कों पर बिखरा हुआ देखा जा सकता है और रेड क्रॉस की एंबुलेंस घायलों की मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैमेक्स का ये मुख्यालय एक भीड़भाड़ वाले व्यवसायिक इलाके में स्थित है और पुलिस ने इस इमारत घेर लिया है। बीबीसी संवाददाता के अनुसार अभी तक इस धमाके की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें