फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सीमा पर मानव श्रृंखला बनाकर मैक्सिको के लोगों ने किया ट्रंप का विरोध

Sun, 19 Feb 2017 12:47 AM IST
एजेंसी/ स्यूदाद जुआरेज ( मैक्सिको) 
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिका से लगी हुई अपनी सीमा पर हजारों मैक्सिको वासियों ने हाथों से हाथ मिलाकर मानव श्रृंखला बनाई। मानव श्रृंखला बनाकर मैक्सिको वासियों ने दोनों देशों के बीच एक बड़ी दीवार बनाने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना का विरोध किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्थानीय विभागों और मैक्सिको सलाहकार समूह ने इस विरोध को आयोजित किया। राजनीतिज्ञों, सामाजिक नेताओं और स्यूदाद जुआरेज के सीमावर्ती कस्बे के हजारों छात्रों की भीड़ सहित इन्होंने हाथों में फूल लिए हुए लोगों को इकट्ठा किया। 

स्यूदाद जुआरेज पहले से ही पड़ोसी अमेरिकी शहर एल पासो से बाड़ लगाकर अलग कर दिया गया है। विरोधकर्ताओं ने ट्रंप के खिलाफ नारे लगाए जो कि मैक्सिको की सीमा पर दीवार बनाकर अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बाहर कर मैक्सिको से हिसाब चुकता करने की योजना बना रहे हैं। उनके इस कदम ने मैक्सिको के लोगों को नाराज कर दिया है।
विज्ञापन


एक 31 वर्षीय छात्र ने कहा कि यह दीवार सबसे बेकार विचार है और यह ड्रग्स या प्रवासियों में से कुछ भी नहीं रोक पाएगा। यह केवल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नस्लवाद और नफरत का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें