फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनचेस्टर धमाका: ब्रिटिश पुलिस ने संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, IS ने ली हमले की जिम्मेदारी

Tue, 23 May 2017 08:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनचेस्टर में गायिका अरियाना ग्रांदे के लाईव कॉन्सर्ट के दौरान हुए आत्मघाती हमले में शामिल एक संदिग्ध अातंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। आईएस ने दावा किया है कि यह हमला उन्होंने ही किया है।
विज्ञापन


ब्रिटेन की ग्रेट मैनचेस्टर पुलिस ने ट्वीटर पर बताया कि 'बीती रात हुए मैनचेस्टर ऐरना आतंकी हमले के सिलसिले में पुलिस ने साउथ मैनचेस्टर से 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।'

बता दें कि वर्ल्ड फेमस गायिका अरियाना ग्रांदे के बीती रात हुए करीब 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भारतीय समयानुसार करीब तीन बजे यह हमला हुआ।
विज्ञापन


ब्रिटिश पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या का सही अंदाजा जांच के बाद ही पता लग पाएगा। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि इस घटना को आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें