महंगी गाड़ियों की उनके मालिक बिल्कुल बच्चों की तरह देखभाल करते हैं और अगर कोई शख्स उनके बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे तो ये कार मालिक खूंखार हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है एक वायरल वीडियो में। एक शरारती शख्स लाल रंग की लैंबोर्गिनी के ऊपर चढ़ जाता है, जिसके बाद कार मालिक उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागता है लेकिन शख्स को पकड़ नहीं पाता।
पढ़ें: तस्वीरों में देखिए किस हालत में मिली केजरीवाल की प्यारी नीली कार, क्या है इसमें मिली तलवार का राज
कुछ देर बाद शरारती लड़का दोबारा इस कार के ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है, इस बार कार मालिक उसे पकड़ लेता है और फिर शुरू होती है उसकी जमकर पिटाई।आस-पास के लोग शख्स को कार मालिक के गुस्से से बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन कार मालिक के सामने किसी की नहीं चलती।
कार मालिक इस शरारती युवक के चेहरे पर एक मुक्का जड़ देता है। पूरा मामला जानने के लिए देखिये वीडियो