फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश : सुरक्षा बलों ने विस्फोटक ले जा रहे संदिग्ध आतंकी को मार गिराया

Sat, 18 Mar 2017 09:47 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) द्वारा यहां संचालित एक जांच चौकी को पार करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध आतंकवादी को शनिवार को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। एक दिन पहले ही यहां आरएबी के एक शिविर में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया था।
विज्ञापन


आरएबी के एक अधिकारी ने कहा, ‘मोटरसाइकिल पर सवार आतंकवादी ने रुकने के संकेतों की अवहेलना करते हुए खिलगांव इलाका स्थित जांच चौकी को पार करने की कोशिश की, जिसके चलते हमारे सुरक्षाकर्मियों को उस पर गोली चलानी पड़ी, जिसमें वह मारा गया। उसके पास एक बैग (विस्फोटक से भरा) था।’ आरएबी के अभियान अधिकारी एएसएम शेखावत हुसैन ने कहा कि जांच चौकी पर मौजूद दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक विशेषज्ञों ने संदिग्ध आतंकवादी के बैग से विस्फोटक बरामद किया। घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले शुक्रवार को आईएसआईएस के एक आत्मघाती हमलावर ने ढाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित आरएबी के शिविर के अंदर खुद को बम से उड़ा लिया था। विस्फोट में आरएबी के दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जिनका पास के ढाका छावनी स्थित संयुक्त सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें