मलेशिया के कुआलालांपुर में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिर की सीढ़ीयों को रंग बिरंगा किया गया है। शंकर पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय के इस मंदिर में करीब 272 सीढ़ियां हैं जिन्हें 12 साल में एक बार होने वाले वाले अनुष्ठान के लिए कई रंगो से सजाया गया है।
इसे लेकर मंदिर के प्रबंधन अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है। प्रबंधन अधिकारियों का कहना है कि विभाग को ऐसा करने से पहले अनुमति लेनी चाहिए थी। ऐसा करना धार्मिक स्थल की अखंडता के साथ छेड़छाड़ करने के बराबर है।
कुआलालांपुर में 'बातु की गुफा' में स्थित यह मंदिर भगवान शंकर-पार्वती के जेष्ट पुत्र कार्तिकेय को समर्पित है। यह मंदिर गोबिक जिले की चुना पहाड़ियों के बीच स्थित है, हिन्दू श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है।
इस मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को कुल 272 सीढ़ियों की चढ़ाई करनी होती है, जिसे रंगो से सजाया गया है। यह मंदिर भारतीय हिन्दुओं का महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है।