फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री विमान को मार गिराया, 295 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलयेशिया के एक यात्री विमान को मिसाइल हमले में मार गिराया गया है। इस हमले में विमान में सवार सभी 295 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। विमान में 280 यात्री और 15 चालक दल के सदस्य थे।
विज्ञापन


यूक्रेन का दावा है कि इस विमान पर रूसी समर्थक विद्रोहियों ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से हमला किया है। जबकि रूसी समर्थक विद्रोहियों ने इस आरोप से इनकार करते हुए यूक्रेन की सेना को जिम्मेदार ठहराया है।

बोइंग 777 एमस्टर्डम से कुआलालंपुर जा रहा था। हाल ही में मलयेशिया का ही एमएच-370 विमान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Trending Videos

रूसी समर्थक विद्रोहियों का गढ़ है हादसा स्‍थल

यूक्रेन के गृह मंत्रालय के अधिकारी एंटोन गेराशेंको का दावा है कि विद्रोहियों ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से विमान पर हमला किया है।

यूक्रेन के प्रधानमंत्री अरेसेनी यात्सेनिउक के प्रवक्ता ओल्गा लाप्पो ने घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। जबकि मलयेशिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद नजीब तुन रजाक को इस घटना से बड़ा झटका लगा है और उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जिस जगह पर यह हादसा हुआ, वह रूस की सीमा से करीब 60 किमी दूरी पर है। माना जा रहा है कि यह क्षेत्र रूसी समर्थक विद्रोहियों का गढ़ है।

10 हजार मीटर की ऊंचाई पर था विमान

न्यूज एजेंसियों का कहना है कि 10 हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा विमान रूसी एयर स्पेस में प्रवेश करने जा रहा था। मलयेशिया एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर कहा है कि एमस्टर्डम से ही उनका फ्लाइट नंबर एमएच-17 से संपर्क टूट गया है। विमान की आखिरी पोजीशन यूक्रेन एयरस्पेस दिखाई गई है।

गेराशेंको ने कहा है, ‘एमस्टर्डम से कुआलालंपुर जा रहे एक यात्री विमान को बुक एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम से गिरा दिया गया है। सभी 280 यात्री और 15 क्रू सदस्य मारे गए हैं।’

जबकि एक अन्य यूक्रेनी अधिकारी का कहना है कि जब विमान 10 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर पहुंच गया था, तो वह उनके रडार से बाहर हो गया था। इस क्षेत्र में यूक्रेनी सेना और रूसी समर्थक विद्रोहियों के बीच जंग जारी है।

पिछले कुछ हफ्तों में यूक्रेनी सेना के कई विमानों मार गिराया गया था। यूक्रेन चार महीने पहले विवाद के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराता रहा है और बृहस्पतिवार को भी उसने आरोप लगाया था कि रूस ने यूक्रेन का एक फाइटर जेट मार गिराया है। जबकि मास्को ने इस आरोप को खारिज किया है। यूक्रेन ने साफ किया है कि उसकी सेना का इस हादसे से कोई लेना देना नहीं है।

पहले भी क्रैश हुआ था मलयेशिया का विमान

8 मार्च, 2014 : मलयेशिया एयरलाइंस विमान रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता। विमान का अब तक कुछ पता नहीं चला। यह विमान कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा था। इस विमान में 239 यात्री सवार थे।

इनमें 154 चीन, 38 मलेशिया, 7 इंडोनेशिया, 6 आस्ट्रेलिया, 5 भारत, 4 अमेरिका और 2 कनाडा के थे।

विमान के लापता होने के 17 दिन बाद मलयेशियाई पीएम ने विमान के दक्षिण हिंदमहासागर में दुर्घटनाग्रस्त होने की घोषणा की और कहा कि इसमें कोई जीवित नहीं बचा। हालांकि विमान के मलबा अब तक ढूंढा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

दुनिया में बड़ी विमान दुर्घटनाएं

11 फरवरी, 2014 : अल्जीरिया में सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 103 लोगों की मौत।
20 अप्रैल, 2012 : पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में विमान दुर्घटना में 127 लोगों की मौत।
26 जुलाई, 2011 : मोरक्को में एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त, 78 यात्रियों की मौत।
12 मई, 2010 : लीबियाई एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटनाग्रस्त। 103 लोगों की मौत
10 अप्रैल, 2010 : रूस के पश्चिमी हिस्से में स्मोलेंस्क हवाई अड्डे के निकट हुए इस हादसे में 130 लोगों की भी मौत।
15 जुलाई, 2009 : उत्तरी ईरान में कैस्पियन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 168 यात्री मारे गए।
30 जून, 2009 : यमनिया एयरलाइंस का एयरबस ए 310-300 विमान हिंद महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त, 152 की मौत।
01 जून, 2009 : ब्राजील के रियो द जेनेरियो से एअर फ्रांस का विमान अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त, 228 लोगों की मौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें