फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया ने की पुष्टि, तंजानिया में मिला लापता MH 370 का मलबा

Thu, 15 Sep 2016 07:11 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुआला लम्पुर से पेइचिंग के लिए निकले लापता मलेशियाई विमान एमएच370 का मलबा तंजानिया के तट पर मिला है। इस बात की पुष्टि खुद मलेशियाई सरकार की ओर से की गई है। एविएशन मिनिस्ट्री ने बयान जारी कर कहा ‌‌क‌ि, 'तंजानिया के पेम्बा आईलैंड तट पर मिला आउटबोर्ड फ्लैप लापता विमान एमएच 370 का ही है।'
विज्ञापन


हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई एक्सपर्ट अभी मलबे की जांच कर रहे हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है लापता हुए इस विमान की गुत्थी जल्द ही सुलझ सकती है।

बताते चलें कि 8 मार्च 2014 को लापता हुए इस विमान में 239 यात्री और क्रू मेंबर मौजूद थे और यह चौंका देने वाली बात है कि दो सालों में भी पता नहीं चल पाया कि इस विमान के साथ आखिर हुआ क्या है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी तट पर मिला था मलबा

इस विमान की तलाश के लिए कई  देशों के नौ सेना दलों को लगाया गया है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका। जांच में जुटी टीम को कई बार सबूत मिले, लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हो सकी। 

इस बार जांचकर्ताओं की मुश्किलें इसलिए बढ़ गई हैं, क्योंकि इससे पहले विमान का मलबा दक्षिण अफ्रीकी तट पर मिला था और अगर तंजानिया में मिला मलबा विमान का है तो वह यहां पहुंचा कैसे?

मलेशियाई एविएशन मिनिस्ट्री का यह भी कहना है कि मलबे की जांच में तेजी की जाएगी, ताकि जानकारी मिल सके की आखिर इस विमान के साथ क्या हुआ था ? साथ ही पता लगाया जा रहा है कि यह विमान लापता हुआ है या फिर इसके साथ दुर्घटना हुई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें