मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक से सवाल पूछने की कोशिश पर एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार और कैमरामैन को कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया गया। ऑस्ट्रेलियाई चैनल एबीसी के पत्रकार लिंटन बेसर और लुई इरोग्लम ने शनिवार को प्रधानमंत्री नजीब रजाक से भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों पर सवाल पूछना चाहा था। रजाक ने इन आरोपों से इनकार किया था।
पुलिस ने उन्हें पहले हिरासत में लिया और बाद में बिना आरोप लगाए रिहा कर दिया। हालांकि वो देश छोड़कर नहीं जा सकते। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री जूली बिशप ने इस घटना को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।