हादसे का शिकार हुए मलेशिया एयरलाइंस के स्टीवर्ड भारतीय मूल के संजीद सिंह को अपनी फ्लाइट की अदला बदली करते वक्त जरा सा भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि वो काल के मुंह में जा रहे हैं।
संजीद सिंह एमएच17 एयरलाइंस के उन 15 क्रू सदस्यों में से एक थे जो एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जा रही थी। इस विमान में 298 यात्री थे। भाग्य का खेल देखिए कि कुछ महीने पहले संजीद की पत्नी ने भी आखिरी समय में लापता हुए एमएच-370 में अपने एक सहयोगी से फ्लाइट की अदला बदली की थी।
मलेशियन इनसाइडर में छपी खबर के मुताबिक संजीद की पत्नी की 8 मार्च को ड्यूटी मलेशिया एयरलाइंस एमएच-370 विमान पर थी। ये विमान कुआलालंपुर से बीजिंग जाते समय मार्च में लापता हो गया था।
संजीद की पत्नी ने ड्यूटी बदली और वे बच गईं। वह विमान ऐसा लापता हुआ कि उसमें सवार 239 यात्रियों में किसी का आज तक अता-पता नहीं चला है। संजीद के पिता जिगर सिंह ने कहा, ''संजीद की पत्नी ने भी अपने एक सहयोगी से आखिरी समय में ड्यूटी बदली थी।''