फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधेसी मोर्चा का नेपाल सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम

Thu, 09 Mar 2017 03:16 AM IST
अतुल मिश्र/ अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर अब आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। मधेसी मोर्चा ने कहा है कि यदि उसकी पांच सूत्री मांगों को सात दिन के भीतर पूरा नहीं किया गया तो सरकार से समर्थन वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोर्चा की मंगलवार को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के साथ उनके आवास पर एक बैठक हुई थी। इसमें मोर्चा द्वारा सरकार के समक्ष पांच सूत्री मांग पत्र को रखा गया था। मोर्चा के नेताओं ने इस पत्र के जरिए मांग की है कि स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा को सरकार वापस ले और संविधान संशोधन बिल पर संसद में चर्चा कराई जाए। 

सरकार को दिए गए पत्र के बारे में मोर्चा के घटक दल सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने बताया कि सप्तरी में हुई पुलिस फायरिंग की जांच के लिए उच्चस्तरीय आयोग के गठन की भी मांग की गई है। सरकार से कहा गया है कि इस गोलीकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और स्थानीय निकाय की संरचना को प्रदेश के क्षेत्राधिकार में रखा जाए। 
विज्ञापन


बीते रविवार को सीमावर्ती सप्तरी जिले में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। मोर्चा से जुड़े सात दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री प्रचंड को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो सात दिन के बाद सरकार को जारी समर्थन स्वत: वापस मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें