हादसे के बाद बचाव अधिकारियों ने किसी भी यात्री के जिंदा होने की उम्मीद छोड़ दी हो, लेकिन पीड़ित परिवारों को अब भी आस नहीं छोड़ी है। पंगकल पिनांग एयरपोर्ट पर सेंदी अरिका ने कहा, मेरे अंकल विमान में थे। मुझे अब भी चमत्कार की उम्मीद है कि कुछ यात्री जीवित होंगे। एक अन्य महिला एरमायती ने रोते हुए कहा कि मेरे पति ने सुबह ही फोन कर छोटे बेटे के बारे में पूछा था। मैं दुआ मांगती हूं कि मेरे पति ठीक हों।
हादसे के समय बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इंडोनेशिया में थी। उन्होंने ट्वीट कर सुरक्षित होने की खबर दी। उन्होंने लिखा, ‘मैं इंडोनेशिया में हूं और सुरक्षित हूं। इस दुखद हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों के लिए प्रार्थना करती हूं।’