फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की 'हत्यारी' मां को उम्र कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के नानजिंग की एक अदालत ने 22 साल की एक महिला को बेटियों को मारने के आरोप उम्र कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


इस महिला को अपनी ही दो बेटियों को घर में भूखा रखकर मार देने के आरोप में दोषी पाया गया।

नानज़िंग की म्यूनिसिपल इंटरमीडिएट पीपल्स कोर्ट ने कहा कि ली यान ने कई महीने तक अपनी बेटियों की कोई देखभाल नहीं की।

भूख-प्यास से मौत

ली की एक बेटी दो साल की थी, जबकि दूसरी एक साल की। ये दोनों 21 जून को शहर के एक घर में मृत पाई गईं थीं।

ली पर आरोप था कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को अप्रैल में घर में बंद कर दिया और घर के दरवाज़े और खिड़कियां बंद कर बाहर चली गईं।

ली इसके बाद अपने घर नहीं लौटीं। अदालत के मुताबिक़ ली को पुलिस ने ज़िले के हैमबर्गर भोजनालय से तब गिरफ्तार किया जब उनकी बेटियों की मौत हो गई थी।

जांच में पाया गया कि दोनों बच्चियों की मौत भूख और शरीर में पानी की कमी से हुई। ली का जन्म वेडलॉक शहर में हुआ था, उन्हें उनकी दादी मां ने पाल पोसकर बड़ा किया।

वे 16 साल की उम्र में अपने घर से भाग निकलीं और बाद में नशे की आदी बन गईं।

ली के पति को भी पुलिस ने इस साल फ़रवरी महीने में ड्रग संबंधित अपराध में गिरफ़्तार किया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें