सैन्य कमांडर मुस्तफा बदरेद्दीन की मारे जाने की पुष्टि
- फोटो : Reuters
हिजबुल्ला में इस बात की पुष्टि की है कि उसका सैन्य कमांडर मुस्तफा बदरेद्दीन की मारे जाने की पुष्टि की है। हिजबुल्ला ने बताया कि पिछले सप्ताह सीरिया में हुए दमकस एयरपोर्ट पर हुए बड़े धमाके में मुस्तफा की मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट के दौरान लेबनान और इजरायल का कहना है कि इजरायल के हवाई हमले मे मुस्तफा बदरेद्दीन की मौत हुई है। बदरेद्दीन हिजबुल्ला का वरिष्ठ सदस्य था और अपने साले इमाद मुगनियाह की मौत के बाद उसने यह पद संभाला था। इमाद को इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने एक संयुक्त ऑपरेशन करके मौत के घात उतार दिया था। इमाद को फरवरी, 2008 में मारा गया है।
आपको बताते चले कि इजरायल की तरफ से सीरिया पर आठ हवाई हमले किए गए हैं। पर इजरायल की सरकार का इस पर कोई भी बयान नहीं आया है इजरायल में पिछले पांच सालों से सिविल वार चल रही है। इसमे लाखों लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं लाखों लोग पलायन भी कर चुके हैं।