फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर बहादुर देउबा ने दिया इस्तीफा, ओली होंगे नेपाल के नए प्रधानमंत्री

Thu, 15 Feb 2018 07:02 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब यह तय माना जा रहा है कि खड़गा प्रसाद ओली नेपाल के नए प्रधानमंत्री होंगे। दरअसल, सीपीएन-यूएमएल के चेयरमैन के पी शर्मा ओली के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ माना जा रहा था, क्योंकि नेपाल के सबसे बड़े दल ने पीएम पद के लिए चीन समर्थक नेता ओली का चयन कर लिया था।

विज्ञापन


ओली दूसरी बार देश के पीएम बनेंगे। इससे पहले 65 वर्षीय ओली 11 अक्टूबर, 2015 से 3 अगस्त, 2016 तक नेपाल के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। ओली को चीन का करीबी बताया जाता है।
 



यूएमएल के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पांडे ने बताया कि ललितपुर में पार्टी की स्थायी समिति की बैठक में पीएम पद के लिए ओली के नाम का चयन किया गया। सदन में सबसे बड़े दल के नेता होने के नाते ओली शीर्ष पद के स्वाभाविक दावेदार हैं, हालांकि बहुमत के लिए उन्हें माओवादियों के समर्थन की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें