फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है टोरंटो में 10 लोगों को कुचलने वाला ड्राइवर एलक मिनसिन?

Tue, 24 Apr 2018 01:32 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एलक मिनसिन
विज्ञापन

टोरंटो में योंग और फिंच के दो किलोमीटर क्षेत्र के बीच 10 पैदलयात्रियों को एलक मिनसिन ने अपनी वैन से कुचल दिया। घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं। 25 साल के आरोपी की पहचान घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध के तौर पर हुई है। टकराव के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन इस बीच किसी तरह की गोलीबारी नहीं हुई। जहां पुलिस अभी तक घटना के पीछे के उद्देश्य को बता नहीं पाई है वहीं माना जा रहा है कि उसने ऐसा जानबूझकर किया है।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी समाचार एजेंसी ने इंटरनेट आर्काइव के हवाले से बताया है कि एलक ने साल 2011 से अप्रैल 2018 के बीच सेनेका कॉलेज में पढ़ाई की है। उसने थोर्नलिया सेकेंडरी स्कूल से 2011 में ग्रैजुएट किया है। 2013 की ब्लॉग पोस्ट के अनुसार उसने सेनेका कॉलेज के सेंटर फॉर डेवलेपमेंट ऑफ ओपन टेक्नोलॉजी में काम करना शुरू किया था।

मिनसिन की पूर्व क्लासमेट शेरीन चामी का कहना है कि वह हिंसक नहीं है। उन्होंने बताया कि वह थोर्नलिया सेकेंडरी स्कूल के एक प्रोग्राम का हिस्सा था जिसमें विशेष जरूरतों वाले बच्चे पढ़ने के लिए आया करते थे। चामी बताती हैं कि वह (आरोपी) अपना सिर नीचे करके आया करता था। वह सामाजिक शख्स नहीं था लेकिन मुझे याद है कि वह पूरी तरह से हानिरहित था।
विज्ञापन


मिनसिन को योंग और फिंच स्ट्रीट में लोगों को कुचलने के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। टोरंटो पुलिस ने बताया कि ओंटारियो के रिचमोंड के रहने वाले आरोपी के पास गिरफ्तारी के समय कोई बंदूक नहीं थी। हालांकि एक वीडियो में संदिग्ध किसी अज्ञात वस्तु को लहराते हुए और पुलिस वालों पर चिल्लाते हुए दिख रहा है। वह साइवॉक में सफेद रंग की वैन के साथ खड़ा दिख रहा है।

वैन के अंदर से निकले शख्स चिल्लाते हुए अधिकारियों से कह रहा था कि मुझे मार दो। पुलिस अधिकारी सौंडर्स का कहना है कि हम इस पूरे मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। हम देख रहे हैं कि आखिर किस उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया है। दिन के खत्म होने तक हमारे पास सभी सवालों के जवाब मौजूद होंगे। जिसके बाद हम किसी फाइनल निष्कर्ष तक पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें