फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी तानाशाह के अलावा उत्तर कोरिया के बारे में ये अजीब बातें नहीं जानते होंगे

Sat, 09 Jun 2018 03:24 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 20
उत्तर कोरिया एक ऐसा देश है जिसके कानून बेहद अजीबो गरीब हैं। ऐसे कानूनों के कारण वहां के लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहां के सनकी तानाशाह किम जोंग उन को तो आप जानते ही होंगे लेकिन उस देश के कानून शायद ही आपको पता हों। आज हम आपको उत्तर कोरिया के ऐसे ही कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जो भी जानता है वह आश्चर्यचकित रह जाता है-  
Trending Videos
विज्ञापन

पॉट पीना वैध

2 of 20
यह हैरानी की बात है कि उत्तर कोरिया में पॉट का प्रयोग करना कानून अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। यह एक तरह का कागज होता है जिसमें नशीला पदार्थ भरकर पिया जाता है। 
विज्ञापन

अपना अलग कलैंडर

3 of 20
पूरी दुनिया में अभी साल 2018 चल रहा है लेकिन उत्तर कोरिया में साल 106 चल रहा है। इसके पीछे ये कारण है कि इस देश का कलैंडर पूरी दुनिया से अलग है। यह कलैंडर इस देश ने पूर्व तानाशाह किम इल-सुंग की जन्मतिथि 15 अप्रैल 1912 पर आधारित है। 

बिना विकल्प के हर 5 साल में चुनाव

4 of 20
उत्तर कोरिया में हर पांच साल में चुनाव होते हैं, लेकिन लोगों के पास कोई विकल्प नहीं होता और 100 फीसदी मत सनकी तानाशाह को ही जाते हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइट नहीं करतीं काम

5 of 20
यहां के चौराहों पर ट्रैफिक लाइट या सिग्नल की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी इशारों से वाहन नियंत्रित करते हैं।
विज्ञापन

यहां है दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम

6 of 20
इस देश में रूंगनाडो मई डे नाम का स्टेडियम है जो दुनिया में सबसे बड़ा है। इस स्टेडियम में कुल 1,50,000 सीटें हैं।
विज्ञापन

दोषी व्यक्ति की तीन पीढ़ियों को सजा

7 of 20
इस देश में तानाशाह के नियमों को ही सबसे सर्वोच्च माना जाता है। जिसमें दोषी व्यक्ति की तीन पीढ़ियों को सजा भुगतनी पड़ती है।

अकॉर्डियन आना है जरूरी

8 of 20
देश में 1990 से यह आवश्यक है कि सभी शिक्षकों को अकॉर्डियन  (हारमोनियम जैसा यंत्र) आना चाहिए। आज इस देश का लगभग हर नागरिक इस यंत्र को बजाना जानता है।

डायरेक्टर का किया था अपहरण

9 of 20
कहा जाता है कि किम जोंग इल ने एक डॉयरेक्टर को भी अगवा किया था ताकि वह उत्तर कोरिया की जय-जय करने वाली फिल्म बनाए। हालांकि बाद में वह डॉयरेक्टर भागने में कामयाब रहा।

अमेरिका के बराबर साक्षरता

10 of 20
इस देश का दावा है कि यहां की साक्षरता दर अमेरिका के बराबर 99 फीसदी है।

किम जोंग इल का संरक्षित शरीर

11 of 20
यहां पूर्व तानाशाह किम जोंग इल के शरीर को एक कांच के मकबरे में संरक्षित करके रखा गया है। जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है।

केवल तीन टेलीविजन चैनल

12 of 20
इस देश में केवल तीन टीवी चैनल हैं। दो चैनलें में तो साप्ताहिक कार्यक्रम आते हैं और एक पर केवल धारावाहिक। आप केवल वही चीज देख सकते हैं जो यहां की सरकार दिखाना चाहती है।

आधी से ज्यादा जनसंख्या गरीब

13 of 20
ये देश दावा करता है कि यहां के लोग अमेरिका के बराबर साक्षर हैं। वहीं यह भी सच है कि यहां की आधी से ज्यादा जनसंख्या बेहद गरीबी में जीवन व्यतीत कर रही है।

यहां लगे हैं ऐसे रेडियो

14 of 20
इस देश में हर घर में सरकार नियंत्रित रेडियो लगाए गए हैं जिन्हें यहां के नागरिक बंद नहीं कर सकते।

एक ही इंटरनेट कंपनी

15 of 20
इस देश में केवल एक ही इंटरनेट कंपनी है जो कोरियाई भाषा में इटरनेट उपलब्ध कराती है। यहां के केवल 605 लोग ही इंटरनेट का प्रयोग करते हैं।

हेयर स्टाइल पर भी सरकारी मान्यता

16 of 20
इस देश में आप मन मुताबिक हेयर स्टाइल नहीं करवा सकते। यहां की सरकार ने केवल 28 तरह के हेयर स्टाइल को मान्यता दी है जिसमें 18 महिलाओं के लिए और 10 पुरुषों के लिए हैं।

ब्लू जींस नहीं पहन सकते

17 of 20
इस देश में कोई भी नागरिक ब्लू जींस नहीं पहन सकता क्योंकि यहां की सरकार का मानना है कि वह अमेरिकी पहनावा है। 

केवल उत्तर कोरियाई समाचार  

18 of 20
यहां के नागरिकों को बाहरी दुनिया की कोई जानकारी नहीं होती क्योंकि यहां केवल उत्तर कोरियाई समाचार ही प्रसारित किए जाते हैं।

नहीं देख सकते पॉर्न

19 of 20
इस देश में कोई पॉर्न नहीं देख सकता। यदि ऐसा करते हुए कोई पाया गया तो उसे फांसी की सजा दी जाती है।
विज्ञापन

ऐसी होती हैं इतिहास की पुस्तकें

20 of 20
यहां की इतिहास की पुस्तकों में केवल किम जोंग 1 और किम जोंग 2 की गाथाओं के बारे में ही पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें