फिलीपींस की राजधानी मनीला में हो रही 'आसियान समिट' साउथ एशियाई देशों को ही बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित कर रही है। खास बात है कि इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हिस्सा ले रहे हैं और उनकी पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता का लगातार इंतजार किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आज यानी सोमवार को ट्रंप और पीएम द्विपक्षीय बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। आईए आपको बताते हैं आसियान समिट से जुड़ी 10 बड़ी बातें...
विज्ञापन
2 of 10
पीएम मोदी सोमवार को आसियान समिट की 31वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित किए गए कार्यक्राम में शामिल हुए। यहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 10
समिट के बाद पीएम फिलीपींस के राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट पहुंचे और धान के खेत में फावड़ा चलाया।
4 of 10
मनीला पहुंचने के बाद उन्होंने ट्रंप, जापान के पीएम शिंजो अबे समेत कई बड़े नेताओं के साथ डिनर किया। बता दें कि यहां भारत-प्रशांत क्षेत्र में एक स्वतंत्र, खुली और समावेशी व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही आतंकवाद और सुरक्षा पर भी यहां विचार किया गया।
विज्ञापन
5 of 10
भारतीय राजदूत जयदीप मजूमदार ने कई मुद्दों का जिक्र किया, जिनमें विवादित दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन की आक्रामक सैन्य रणनीति, उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षण समेत क्षेत्र में मौजूद तमाम रक्षा मुद्दे शामिल थे।
विज्ञापन
6 of 10
पीएम मोदी यहां क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के अलावा आतंकवाद और कट्टरता की बढ़ती चुनौतियों से निपटने को वैश्विक दृष्टिकोण के लिए भारत का मत रख सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
दक्षिण चीन सागर में बढ़ती चीनी दखलअंदाजी के बीच मनीला में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान के अधिकारियों ने इस क्षेत्र में सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
8 of 10
विदेश मंत्रालय ने बताया कि बातचीत के दौरान क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए दृष्टिकोण व मूल्यों का आदान-प्रदान किया गया।
9 of 10
ASEAN Summit
समिट में पीएम के शामिल होने के साथ-साथ यहां उनकी ट्रंप से मुलाकात को अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले पांच महीनों में यह दोनों नेताओं की आधिकारिक तौर पर दूसरी मुलाकात होगी। इससे पहले पीएम ने व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ 4 घंटे बिताए थे।
हाल ही में ट्रंप ने तेजी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ की और पीएम मोदी के लिए कहा कि वे अपने राष्ट्र को आगे बढ़ाने में बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं।