फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल तक धंसा रहा पीठ में चाकू

Fri, 22 Mar 2013 02:37 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा के डाक्टरों ने तीन साल पहले हुए एक झगड़े के दौरान एक आदमी की पीठ में घुसे चाकू के टुकड़े को निकाल दिया है।
विज्ञापन


नार्थ-वेस्ट टेरिटोरी के निवासी 32 साल के बिली मैकनिले ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्हें पीठ में खुजली और हल्के दर्द की शिकायत थी। लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि चाकू का टुकड़ा अभी भी पीठ में धंसा हुआ है।

इस हफ़्ते खुजलाते हुए चाकू की नोक उसके नाखून में आई, तब उन्हें पता चला कि पीठ में चाकू धंसा हुआ है।

प्रेमिका ने खोजा
उन्होंने बाताया, ''मैं कुछ समय तक जेल में भी रहा हूं। वहां जेल के सुरक्षा गार्ड पीठ को एक मेटल डिटेक्कटर से रगड़ते हैं। हर बार वे मेरे पीठ में पर उससे मारते थे। इससे चाकू और अंदर चला गया।''
विज्ञापन


बिली मैकनिले ने कनाडा की एक समाचार एंजसी को बताया कि अप्रैल 2010 में पंजा लड़ाने के खेल में मारपीट हो गई थी। इस दौरान मुझ पर पांच बार चाकू से हमला हुआ।

उन्होंने बताया कि स्थानीय दुर्घटना और आपातकालीन सेवा के डॉक्टरों ने घांव पर टांके लगा दिए। लेकिन उन्होंने उसका एक्सरे नहीं किया। परेशानी बढ़ने पर जब उन्होंने और इलाज के लिए कहा तो, उन्हें बाताया गया कि उन्हें तंत्रिका के नुक़सान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


इस हफ़्ते बिली मैकनिले हमेशा की तरह अपनी पीठ खुजला रहे थे कि उनके नाखून से कुछ टकराया। उसे उनकी प्रेमिका ने देखा।

सीबीसी न्यूज़ को स्टेफनी सायना ने बताया, मैंने बिली से कहा, ''तुन्हारी पीठ के बाहर एक चाकू चिपका हुआ है। मैं बहुत डरी हुई थी। मैं उसे चिमटी से खिंचने के लिए तैयार थी।''

बिली मैकनिले अब स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बारे में सोच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें