अमेरिका से मीटिंग के दौरान खुद को बराबर दिखाने के लिए उत्तर कोरिया हर संभव कोशिश कर रहा है। गुरुवार को किम जोंग ने अपनी पत्नी री सोल जू को फर्स्ट लेडी घोषित कर दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया जिससे ट्रंप से मीटिंग के दौरान उनकी पत्नी मेलैनिया और री सोल बराबरी में रहें।
दरअसल किम जोंग अपनी पत्नी का स्टेटस भी बढ़ाना चाहते थे। जिससे मेलैनिया के साथ बैठकर उनकी पत्नी छोटा महसूस न करें। आपको बता दें कि
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और किम जोंग के बीच मई में शिखर वार्ता होनी है।
आपको बता दें कि री सोल जू हाल में किम के साथ कई इवेंट्स में शामिल हुई हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर वह चीनी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बैले परफॉर्मेंस में नजर आई थीं। मीडिया ने इस इवेंट के बाद उन्हें 'रिस्पेक्टेड फर्स्ट लेडी' का नाम दिया था।
दरअसल आखिरी बार यह स्टेटस 1974 में उत्तर कोरिया के संस्थापक किम द्वितीय संग की दूसरी पत्नी किम सोंग को मिला था। आपको बता दें कि तीन बच्चों की मां 29 वर्षीय री सोल हाई प्रोफाइल महिला के रुप में प्रसिद्ध हो चुकी हैं।