फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग-उन के सौतेले भाई की सुई से जहर देकर हत्या

Wed, 15 Feb 2017 06:06 AM IST
एजेंसी/ सिओल
विज्ञापन
किम जोंग-उन - फोटो : getty images
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई की मलयेशिया में हत्या कर दी गई। दक्षिण कोरिया की योंहाप न्यूज एजेंसी ने यह रिपोर्ट दी है। एजेंसी ने लिखा है कि एक सिओल सरकार के स्त्रोत ने कहा कि किम जोंग-नम की कल हत्या कर दी गई। सूत्र ने इसके आगे कोई जानकारी नहीं दी। सिओल के अधिकारी भी इस खबर पर अपनी टिप्पणी देने के लिए मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई ब्रॉडकास्टर टीवी कोसन के अनुसार, 45 वर्षीय किम जोंग-नम को दो अज्ञात महिलाओं ने कुआलालमपुर एयरपोर्ट पर सुई से जहर देकर मार डाला। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई सरकारों के सूत्र होने का दावा करने वाले ने कहा है कि दोनों महिलाएं जहर देने के बाद तुरंत एक कैब में बैठीं और भाग गईं। 

मलयेशिया में कुआलालमपुर एयरपोर्ट के कार्यकारी पुलिस प्रमुख सहायक आयुक्त अब्दुल अजीज ने बताया कि सोमवार को एक चालीस वर्षीय व्यक्ति को बीमारी की हालत में पाया गया था। एयरपोर्ट प्रशासन उसे तुरंत ले गया मगर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें