फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से किम की एतिहासिक मुलाकात, किया ये वादा

Sat, 28 Apr 2018 03:45 AM IST
एजेंसी, सियोल
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया की सीमा पर राष्ट्रपति मून जे इन से मुलाकात कर इतिहास का नया अध्याय लिख दिया। नतीजा भी वक्त के पन्नों में दर्ज हो गया। दोनों नेताओं में कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी तरह परमाणु मुक्त बनाने और स्थायी शांति स्थापित करने पर सहमति बनी। प्रतीकों से भरी इस ऐतिहासिक इस मुलाकात में दशकों से चली आ रही दुश्मनी भूलकर दोनों देश एक-दूसरे के करीब आते नजर आए। 

विज्ञापन


किम ओर मून में सहमति बनी की वे इस साल 65 साल पहले छिड़े कोरियाई युद्ध को स्थायी रूप से खत्म कर देंगे क्योंकि 1953 में दोनों देशों में युद्ध विराम हुआ था, शांति समझौता नहीं। मून पतझड़ में प्योंगयांग भी जाएंगे। दोनों नेता में नियमित बैठक करने और फोन पर सीधे बातचीत को भी राजी हुए। 

वार्ता स्थल पनमुनजोम की घोषणा में वह सब कुछ हुआ, जो कुछ महीने पहले जब उत्तर कोरिया लगातार परमाणु बम और मिसाइल परीक्षण कर रहा था, तब सोचा भी नहीं जा सकता था। दक्षिण कोरिया की सीमा में पहुंचते ही किम ने कहा कि वे भावुक हो गए हैं।
विज्ञापन


वार्ता के बाद किम ने वादा किया कि मून के साथ समझौते तक पहुंचेंगे। इससे दोनों देशों में सहयोग बढ़ेगा और फिर युद्ध का बदकिस्मत इतिहास नहीं दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा, कुछ गलतियां और कमियां हमारी ओर से भी रही होंगी। पर जीत बिना दर्द के हासिल नहीं होती। 

अमेरिका चीन ने जताई उम्मीदें
अमेरिकी व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर उम्मीद जताई है कि दोनों देशों की वार्ता आगे बढ़ेगी, जिससे शांति और समृद्धि हासिल होगी। उधर, चीन ने इस मुलाकात के लिए दोनों देशों के नेताओं की सराहना की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें