फलस्तीनी अटॉर्नी जनरल मोहम्मद अल आवी के अनुसार इराक में मारे गए फलस्तीनी युवक अबू खदेर को जिंदा जलाया गया था।
खदेर की पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मोहम्मद अल आवी के हवाले से कहा गया है, "मौत आग के कारण झुलसने से हुई है।"
उधर, इसराइली अधिकारी कहते हैं कि 16 वर्षीय अबू खदेर की मौत के हालात अभी स्पष्ट नहीं हैं। तीन इसराइली युवाओं की अपहरण के बाद हत्या के बाद अबू खदेर का अपहरण और हत्या हुई।
इसराइली डॉक्टरों ने फलस्तीनी फॉरेंसिंक इंस्टीट्यूट के निदेशक साबिर अल अलौल की मौजूदगी में खदेर का पोस्टमॉर्टम किया था।