फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइंस्टीन से भी बुद्धिमान है भारत की कश्मीया

Mon, 11 Jan 2016 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक 11 साल की लड़की ने आईक्यू टेस्ट मेनसा में 162 का स्कोर हासिल करते हुए टॉप किया है।
विज्ञापन


टेस्ट में टॉप पोजिशन हासिल करने के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के बुद्धिमान छात्रों में शामिल हो गई है।

मुंबई में जन्मी कश्मीया वाही ने 162 में से 162 अंक हासिल कर अपने आप को वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग की लीग में शामिल करा लिया। इससे पूर्व भी कश्मीया कई ईनाम जीतकर अपना लोहा मनवा चुकीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कश्मीया ने हॉकिंग और आइंस्टीन को पछाड़ा

कश्मीया ने कहा कि स्टीफन हॉकिंग और आइंस्टीन जैसे लोगों से तुलना काफी अभिभूत करने वाला है। मैं इस उपलब्धि से काफी उत्साहित हूं।

हॉकिंग और आइंस्टीन का आईक्यू 160 था। कश्मीया के पिता विकास और मां पूजा आईटी मैनेजमेंट सलाहकार हैं और लंदन के ड्यूश बैंक में काम करते हैं।

उनका कहना है कि वे अपनी बेटी की इस उपलब्धि से खुश हैं। कैटल 3 बी मेनसा टेस्ट जानी मानी अंतरराष्ट्रीय आईक्यू मूल्यांकन प्रक्रिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें