फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल में जबरदस्त बम धमाके में चार की मौत 3 घायल, तालिबान ने ली जिम्मेदारी

Mon, 01 Aug 2016 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
काबुल में आतंकी हमला - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक जबर्दस्त ट्रक बम धमाके को अंजाम दिया गया है। इस धमाके में तीनों हमलावरों को मार गिराया गया है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में तीन लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


धमाके के बाद तुरंत एक्शन में आए सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध हमलावरों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है जिसके बाद कई घंटों से जारी गतिरोध थम गया है। 

खत्म हुआ आपरेशन

हमले के बाद तैनात अफगान सुरक्षाकर्मी - फोटो : Reuters
काबुल पुलिस चीफ अब्दुल रहमान रहिमी के मुताबिक, 'आपरेशन खत्म हो गया है। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी को अपनी जान गंवानी पड़ी और तीन घायल हुए। हालांकि, होटल के किसी भी स्टाफ और गेस्ट हताहत नहीं हुए हैं।'

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के बाहरी हिस्से में स्थित नॉर्थ गेट कम्पाउंड के गेट पर सोमवार तड़के हुए जबर्दस्त धमाके की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। जिस जगह पर धमाका किया गया उस परिसर में विदेशी कॉन्ट्रेक्टर रहते हैं।
विज्ञापन

एयरबेस के काफी नजदीक हुआ धमाका

धमाके के बाद इलाके में तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : Reuters
जहां धमाका हुआ है, वह जगह बगराम एयरबेस के करीब है। रिपोर्टों के मुताबिक नॉर्थ गेट कम्पाउंड के गेट पर एक ट्रक में धमाका हुआ है। धमाके के बाद कुछ समय के लिए बिजली काट दी गई। हमले की तालिबान ने जिम्मेदारी ली है। एक बयान में तालिबान ने दावा किया है कि उनके कई लड़ाके वहां दाखिल हो गए हैं। घटनास्थल पर गोलीबारी की आवाजें भी सुनी गईं।

नॉर्थ गेट भारी सुरक्षा व्यवस्था वाला इलाका है। तीन साल पहले भी यहां पर ऐसा हमला हुआ था। पिछले हफ्ते काबुल में हुए दो आत्मघाती हमलों में 80 लोग मारे गए थे और दो सौ से अधिक लोग जख्मी हुए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी तथाकथित इस्लामिक स्टेट ने ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें