अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक बड़े धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। धमाके के बाद वहां कई घंटों तक गोलीबारी की आवाज़ें भी सुनी गईं।
विज्ञापन
हमले में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन का गेस्ट हाउस भी क्षतिग्रस्त हुआ है और इसके दो कर्मचारी घायल हुए हैं।
तालिबान के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि गेस्ट हाउस उनके निशाने पर था। घटना में इस संगठन में काम करने वाली एक इतालवी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।