पिछले महीने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो की भारत यात्रा के दौरान विवाद का कारण बने पूर्व खालिस्तानी जसपाल अटवाल ने भारत और कनाडा से माफी मांगी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह आतंक का समर्थन नहीं करते हैं। वह सिखों के लिए अलग देश की मांग भी नहीं करते हैं। त्रूदो का दौरा खत्म होने के 13 दिन बाद जसपाल ने कहा, उनकी वजह से भारत और कनाडा को जो शर्मिंदगी हुई, उसके लिए वह माफी मांगते हैं। मालूम हो कि त्रूदो के भारत दौरे के दौरान मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में अटवाल भी शामिल हो गए थे। उन्होंने वहां कनाडा के प्रधानमंत्री त्रूदो की पत्नी सोफिया और एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं।