जापान की एड कपनियों को अपने विज्ञापन देने के लिए एक बड़ी आकर्षक जगह मिल गई है। इन कंपनियों ने अपने विज्ञापन देने के लिए लड़कियों की टांगों को किराए पर लेना शुरू कर दिया है। यानी अब सड़कों पर मिनी स्कर्ट पहने लड़की की टांगों विज्ञापन दिखा करेंगे। ये नया ट्रेंड जहां विज्ञापन कंपनियों के लिए फायदेमंद है वहीं लड़कियों को भी इससे अच्छा खासा पैसा मिल रहा है।
विज्ञापन कंपनियां काफी समय से विज्ञापन के प्रचलित माध्यमों से उकता रही थी। वो ऐसी नई जगहें खोज रही थी जो सड़क पर दिखें भी और लोगों की नजर भी वहां पड़ती रहे। ऐसे में विज्ञापन कंपनियों को नया आइडिया सूझा और उसने लड़कियों की टांगों को विज्ञापनो के लिए एक जोरदार माध्यम के तौर पर अपनाने का फैसला किया।