जापान मंगलवार को होकाइडो के उत्तरी द्वीप में मिसाइल डिफेंस सिस्टम लगायेगा। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि द्वीप पर उत्तर कोरिया की मिसाइल लॉन्च करने के बाद यह फैसला लिया गया। केनसाकू मिजूसेकी ने बताया कि हम PAC-3 सिस्टम की तैनाती कर रहे हैं। जिसका आधार नेशन ग्राउंड डिफेंस फोर्स है।
पढ़ें: सुषमा स्वराज बोलीं- उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों के पीछे पाकिस्तान
लोकल अधिकारियों के मुताबिक जापान पहले ही पैट्रिओट एडवांस कैपेबिलिटी-3 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को होकाइडो में तैनात कर चुका है। लेकिन मिजूसेकी ने यह बताने से इनकार कर दिया कि PAC-3 सिस्टम को जापान में कहां लगाया जायेगा।
उन्होंने यह जानकारी डिफेंस से जुड़ी होने का हवाला देते हुए बताने से इनकार कर दिया। यह स्थिति तब सामने आई जब उत्तर कोरिया ने अपने छठवें परमाणु परीक्षण के दौरान दो मिसाइल जापान पर दाग दीं।
पढ़ें: चीन के खिलाफ भारत, अमेरिका और जापान साथ, डोकलाम पर भी हुई बात
जापान के पीएम शिंजो अबे ने कहा कि वह उत्तर कोरिया की खतरनाक कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने इंटरनेशनल समुदाय से इस मामले में उत्तर कोरिया पर दवाब डालने के लिए कहा। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने उत्तर कोरिया की निंदा की और एक नई मंत्री स्तर की मीटिंग बुलाई है।