उत्तर कोरिया ने अमेरिका को सीधे युद्ध की धमकी दे डाली है। उसने अमेरिका एयरक्राफ्ट कैरियर को तबाह करने की धमकी दी है। उत्तर कोरिया की धमकी की धमकी के बाद दुनिया पर तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा मंडराने लगा है। उत्तरी कोरिया की इस धमकी के बाद अमेरिका के साथ-साथ दूसरे देशों ने भी जंग की तैयारी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- नॉर्थ कोरिया ने दी धमकी, बोला- कभी भी कर सकता है न्यूक्लियर टेस्ट
जापान ने अपनी नौसेना के हेलीकॉप्टर वाहक युद्धपोत इजूमो को प्रशांत महासागर में सैन्य सामान लेकर जा रहे अमेरिकी पोत को सुरक्षा करने के लिए भेज दिया है। ये युद्धपोत जापान का सबसे विध्वंसक युद्धपोत है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनाया गया इजूमो जापान का सबसे बड़ा पोत है।
इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे उत्तर कोरिया को गंभीर खतरा बता चुके हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे पर रूस में आए जापानी प्रधानमंत्री ने उत्तर कोरिया के परीक्षण को स्वीकार न करने लायक काम बताया।
इससे पहले पिछले हफ्ते उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था जो नाकामयाब हो गई थी। लेकिन उत्तर कोरिया के इस कारनामे से पूरी दुनिया पर तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा मंडराने लगा है। हाल ही में अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने युद्ध अभ्यास किया।
ये भी पढ़ें- उत्तर कोरिया की धमकी के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने की जंग की तैयारी
इसमें दक्षिण कोरिया के तकरीबन 20,000 और अमेरिका के 10,000 जवानों ने हिस्सा लिया। दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने वार्षिक तौर पर होने वाले इन युद्धाभ्यासों को उत्तर कोरिया से उत्पन्न परमाणु और मिसाइल खतरों से सुरक्षा के मद्देनजर रक्षात्मक कार्रवाई बताया जबकि उत्तर कोरिया ने इसे आक्रमण की तैयारी बताते हुए इसकी निंदा की थी।