फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद पर मिली 'सुरंग', वैज्ञानिकों ने किया दावा- वहां बनाई जा सकती है कॉलोनी

Sun, 22 Oct 2017 02:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
आने वाले वक्त में चांद पर बनने वाली लूनर गुफा ऐसी होंगी।
विज्ञापन
जापान के कुछ वैज्ञानिकों ने चांद पर 'सुरंग' ढूंढ लेने का दावा किया है और साथ ही कहा है कि आने वाले दिनों में वहां पर एक लूनर कॉलोनी बनाई जा सकती है जिसमें मनुष्य रह सकेंगे। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने वह सुरंग 18 अक्टूबर को रडार सिस्टम का इस्तेमाल करके ढूंढी थी।
विज्ञापन


जापानी वैज्ञानिकों का दावा है कि यह सुरंग एक ज्वालामुखी के पास लगभग 3.5 बिलियन सालों पहले पहले बनी थी। उसी सुरंग को आने वाले वक्त में लूनर गुफा के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है।

यहां 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में चक्‍कर लगा रहा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन,नासा ने दी सूचना

चांद पर फिलहाल दिन में 224°F और रात में 153°C तापमान रहता है और वहां पड़ने वाली कॉस्मिक किरणें भी चांद की सतह तो नुकसान पहुंचाती रहती हैं, ऐसे में वैज्ञानिकों का दावा है कि यह गुफा किसी तरह का नुकसान पहुंचाने से बचा सकती है।
विज्ञापन


यह खोज ऐसे वक्त में की गई है जब रूस-अमेरिका और चीन-यूरोप मिलकर चांद पर लूनर बेस बनाने की कोशिशों में लगे हैं। जापान भी 2030 तक इस मिशन पर आगे बढ़ना चाहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें