फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी नहीं उठा पा रहे हैं जापान के सम्राट, छोड़ेंगे गद्दी

Tue, 09 Aug 2016 01:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सम्राट अकिहितो - फोटो : Getty image
विज्ञापन
जापान के सम्राट अकिहितो ने अपने भाषण में कहा कि उन्हें चिंता है कि उनकी खराब सेहत की वजह से उन्हें  जिम्मेदारियों को पूरा करने में मुश्किल आ सकती है। सम्राट के यह कहने के बाद से आने वाले समय में उनके पद त्याग की संभावना का संकेत मिल रहा है।
विज्ञापन


देश को अपने एक संबोधन में सम्राट ने कहा,'राष्ट्र के प्रतीक के तौर पर अपने कुव्वत अनुसार मैंने अब तक जिन कर्तव्यों की जिम्मेदारी निभाई है, मुझे चिंता है कि इन्हें पूरा करने में अब मुझे मुश्किल आ सकती है।'

82 वर्षीय अकिहितो ने कहा,'ऐसा भी वक्त आया जब मुझे अपनी तंदुरूस्ती को लेकर कई बार दिक्कत महसूस हुईं।'
विज्ञापन

पद त्याग का उल्लेख नहीं किया

अकिहितो - फोटो : Getty image
अकिहितो ने गोल मोल अंदाज में ये बातें कहीं, बहरहाल अपने भाषण में उन्होंने पद त्याग का उल्लेख नहीं किया। लिहाजा, सरकार के उनकी टिप्पणियों की विवेचना करने की संभावना है कि उनकी इस इच्छा का मतलब उनके पद त्याग से है या नहीं।

बहरहाल, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सम्राट के भाषण के तुरंत बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सरकार सम्राट की टिप्पणी को ‘‘गंभीरता’’ से ले रही है।

उन्होंने कहा,'सम्राट के कर्तव्यों और उनकी उम्र के साथ बढ़ते दबाव के संबंध में विचार करते हुए जो कुछ भी किया जा सकता है उस बारे में हमलोग विचार कर सकते हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें