फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी 'बंधक की हत्या' का आया वीडियो, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा है कि वो आतंकवाद के सामने नहीं झुकेंगे। इससे पहले इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी करके ये दावा किया था कि उसने एक जापानी बंधक की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


जापान और अमेरिका में खुफिया अधिकारी इस वीडियो की सत्यता की जांच करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस वीडियो में दावा किया गया है कि बंधक बनाए गए एक सुरक्षा सलाहकार हारुना युकावा की हत्या कर दी गई है जबकि पत्रकार केंजी गोटो जीवित हैं। आबे ने इस वीडियो को घृणित और अस्वीकार्य बताया है।

इससे पहले इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने एक वीडियो जारी कर इन दोनों बंधकों को दिखाया था और इनकी रिहाई के लिए जापान से 72 घंटे के भीतर 20 करोड़ की फिरौती मांगी थी। इन दोनों की रिहाई के सिलसिले में केबिनेट की आपात बैठक भी बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें