फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी चुनाव जीतकर नोदा ने बरकरार रखा पीएम का पद

Sat, 22 Sep 2012 12:36 AM IST
टोक्यो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी प्रधान मंत्री योशिहिको नोदा ने शुक्रवार को हुए पार्टी अध्यक्ष चुनाव में अपने तीनों प्रतिद्वंद्वियों को हराकर, प्रधान मंत्री का पद अपने पास बरकरार रखा। डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान के इस चुनाव में जो विजयी होता उसे ही प्रधानमंत्री की कुर्सी सौंपी जाती। इस चुनाव में उन्होंने देश के पूर्व विदेश मंत्री कजुहिरो हारागुची और पूर्व कृषि मंत्री हिरोताका एकमात्सू और मिचिहिको कानो को मात दी।
विज्ञापन


जापानी समाचार एजेंसी क्योदो ने बताया कि उन्हें कुल 818 मत प्राप्त  हुए। जबकि चारों उम्मीदवारों ने 1231 वोटों के बहुमत के लिए चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में नोदा की जीत पहले से तय मानी जा रही थी। जीत के बाद नोदा ने अपने कैबिनेट में फेरबदल की इच्छा जताई। साथ ही उन्होंने जरूरी आर्थिक कदम भी उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें