फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील जेम्स रिहा, बेटे को दे सकेंगे अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब पांच महीने से पश्चिम अफ्रीका के देश टोगो की जेल में बंद भारतीय नाविक कैप्टन सुनील जेम्स रिहा हो गए हैं।
विज्ञापन


भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया है, "एकरा में भारत के उच्चायुक्त और टोगो के राष्ट्रपति ग्नैसिंग्बे की बीच हुई बैठक के बाद कैप्टन सुनील जेम्स और विजयन नामक भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया गया है।"

एकरा टोगो के पड़ोसी देश घाना की राजधानी है।

कैप्टन सुनील जेम्स और विजयन पिछले पांच महीने से पश्चिम अफ्रीकी देश टोगो की जेल में बंद थे।

सुनील को उनके जहाज़ 'एमटी ओसियन सेंचुरियन' पर टोगो के निकट हुए समद्री लुटेरों के हमले के दौरान लुटेरों की मदद करने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


सुनील जेम्स का परिवार इस साल जुलाई से ही उनकी रिहाई के लिए संघर्ष कर रहा था।

परिवार की अपील
उनका परिवार उनकी रिहाई में भारतीय अधिकारियों के सहयोग की अपील करने के लिए पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री से मिला था।

सुनील के 11 महीने के बेटे विवान की इस महीने सेप्टीसीमिया से मृत्यु हो गई थी। बच्चे का शव अभी भी भी शवगृह में रखा हुआ है ताकि उसके पिता उसे एक आख़िरी बार देख सकें।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार बुधवार को कांग्रेस के सांसद संजय निरुपम ने संसद में सुनील जेम्स की रिहाई का मुद्दा उठाते हुए विदेश मंत्री सलमान ख़ुर्शीद से टोगो के विदेश मंत्री से बात करके सुनील की रिहाई सुनिश्चित कराने की अपील की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें