तुर्की के इस्तांबुल शहर में हवाई अड्डे पर हुए धमाके में एक महिला कर्मचारी मारी गई है। अधिकारियों का कहना है कि एक अन्य कर्मचारी इस धमाके में जख्मी हुआ है।
डोगन न्यूज एजेंसी के मुताबिक धमाके की वजह अभी पता नहीं चल पाई है और पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या ये बम धमाका था।
तुर्की के मीडिया के अनुसार हथियारबंद पुलिस ने हवाई अड्डे के प्रवेश पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। खबरों के अनुसार उड़ानों पर इसका असर नहीं पड़ा है।
मृत कर्मचारी की पहचान 30 वर्षीय जेहरा यमाक के रूप में हुई है। ये धमाका पेगसस एयरलाइंस के विमान के नजदीक हुआ। पेगसस ने एक बयान में कहा है कि बुधवार को हुई इस घटना के वक्त विमान में कोई यात्री नहीं था।