फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर इजरायल का कड़ा संदेश, किसी भी परिस्थिति में नहीं करेंगे पाकिस्तान का समर्थन

Sun, 20 Aug 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने की बात करने वाले इजरायल ने कश्मीर मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। इजरायल ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर वह किसी भी परिस्थिति में पाकिस्तान का समर्थन नहीं करेगा। बता दें कि इजरायल का यह बयान भारत के दृष्टिकोण से काफी महत्व रखता है क्योंकि अब तक कश्मीर मामले को लेकर इजरायल कुछ भी बोलने से बचता रहा है।
विज्ञापन


'किसी भी परिस्थिति में पाक का समर्थन नहीं करेगा इजरायल'
इजरायली अथॉरिटीज ने कहा कि भले ही जम्मू-कश्मीर में कैसी भी सिचुएशन हो, किसी भी परिस्थिति में इजरायल पाकिस्तान का समर्थन नहीं करेगा।खबरों के मुताबिक इजरायली अधिकारियों ने यह बात अमेरिकी यहूदी कमिटी की ओर से आयोजित भारतीय पत्रकारों और राजनेताओं के इजरायल दौरे के वक्त पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही।

इंडिया के वेस्ट एशिया एक्सपर्ट राजेंद्र अभयांकर के मुताबिक साल 2003 में पाकिस्तान को लेकर इजरायल की पॉलिसी में थोड़ा बदलाव हुआ था। इसके बाद से ही इजरायल पाकिस्तान को एक महत्वपूर्ण मुस्लिम देश के रूप में देखने लगा था।
विज्ञापन


2003 में कश्मीर को लेकर कोई बात नहीं
इतना ही नहीं साल 2003 में भारत आए इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एरियल शेरॉन ने कश्मीर को लेकर कोई बात नहीं कही थी। यही नहीं हाल ही में जब देश के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी जब इजरायल पहुंचे तो वहां भी साझा बयान के दौरान जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया गया था।

भारत के लिए सीमा पार से आतंकवाद ही सबसे प्रमुख मुद्दा रहा है, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर में अक्सर तनाव रहता है। भारत इसके लिए पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराता रहा है। आपको बता दें कि 90 के दशक में भारत ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित किए थे। तब से ही इजरायल का यह पक्ष रहा है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। लेकिन अब तक कश्मीर मामले पर इजरायल चुप ही रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें